सर्वजन हिताय नि:शुल्क शिक्षण संस्थान द्वारा संविधान दिवस समारोह आयोजन किया गया






*संडीला/हरदोई* संडीला ब्लॉक के लूमामऊ में राष्ट्रीय पर्व संविधान दिवस समारोह आयोजन किया गया।इसमें सर्वजन हिताय नि:शुल्क शिक्षण संस्थान द्वारा इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों एवं गार्जियन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।और महा पुरुषों को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया।बच्चों को संविधान के बारे में बताया गया।संविधान हमारे देश का राष्ट्रीय धर्म ग्रंथ है।


पहले अंग्रेजों का गुलाम हुआ करता था।हमारे महा पुरूषों ने बड़ी कुर्बानी दी उसके बाद 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ।फिर संविधान को 2 वर्ष 11 मार्च 18 दिन का बनने में समय लगा।तत्पश्चात हमारा संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ।एवं 26 जनवरी 1950 में लागू हुआ।संविधान हम सबके एकता अखंडता शौर्य का प्रतीक है।सभी को एक सूत्र में बांधकर रखने वाला हमारा राष्ट्रीय धर्म ग्रंथ हमारा संविधान है।आज 74 साल से हमारा संविधान लागू है।जिससे हमारे देश काफी प्रगति पर है।यह संविधान की ही ताकत है।संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को बराबर का अधिकार देता है।भारत में 26 नवंबर को हर साल संविधान दिवस मनाया जाता है।26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अपनाया गया।भारतीय संविधान को स्वीकार करने के उपलक्ष में प्रति वर्ष यह दिवस मनाया जाता है।

संविधान दिवस के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉoभीमराव अंबेडकर के 125 जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस संपूर्ण देश में मनाया गया तथा 26 नवंबर 2015 से प्रत्येक वर्ष संपूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जा रहा है।इससे पहले इसे राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था।इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रतीकों की भव्य झाँकी एवं शोभा पद यात्रा भी निकली गई।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक,अध्यापक गढ़ एवं संस्थापक(नीरज कुमार मौर्य)पुत्र जगदीश प्रसाद मौर्य (वरिष्ठ समाज सेवी) ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मलिहाबाद में नृशंस वारदात मैट्रो ढाबा संचालक की पत्नी समेत कुल तीन लोगों को गोली मारकर हत्या की की गई

चन्द्रभान गुप्ता कृषि महाविद्यालय लखनऊ में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

कछौना की बेटी का दिल्ली पुलिस में चयन क्षेत्र में हर्ष का माहौल