गुरु कृपा से ही जीवन परमात्मा से जुड़ता है – देवेंद्र मोहन भैया, हरदोई के अकबरपुर,मल्लावां में हुआ सत्संग
आध्यात्मिक गुरु देवेंद्र मोहन भैयाजी ने सत्संग में बताया मन को स्थिर कर जीवन के सच्चे उद्देश्य से जुड़ने का मार्ग, संगत में बड़ी संख्या में जुटे सत्संगी
मनुष्य जीवन बहुत खास है। देवी-देवता भी मानव जन्म के लिए तरसते हैं। मनुष्य जीवन भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि आध्यात्म को कमाने के लिए है। शरीर की बड़ाई सत्य को जानने के लिए है। आधे से ज्यादा समय गुजर चुका है, जो कमाया उसे चले जाना है। इस संसार को एक चेतन धारा चला रही है। उस चेतन धारा को जीते जी जान लेना ही जीवन हैं। जीवन चेतना की यह अमृत धारा स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के आध्यामिक उत्तराधिकारी देवेंद्र मोहन भैया जी के सत्संग में भक्तों पर खूब बरसी।
हरदोई के अकबरपुर, मल्लावां में देवेंद्र मोहन भैयाजी के सानिध्य में भव्य सत्संग एवं भंडारा हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में सत्संगियों ने हिस्सा लिया।
भैयाजी ने कहा कि
संत का जन्म तो मानव को खुद से जोड़ने के लिए होता है। वही हमें मन को स्थिर करना और जीवन के सच्चे उद्देश्य से जोड़ने के लिए बताते हैं।
भैया जी ने कहा कि गुरु की शिक्षा से ही आत्मिक विकास होता है और हर मनुष्य के आत्मिक विकास से ही सामाजिक विकास भी सुनिश्चित होता है। हमें बताया जाता है कि हमें कुछ समय मौन रहना जरूरी है। आंख बंद करके बैठने पर जिस चीज का ख्याल ज्यादा आए तो समझ लेना चाहिए कि अभी हमारा प्रयास अधूरा है। हमें मन को एकाग्र करने के लिए अभी बहुत प्रयास की जरूरत है।
जीवन में संतों की संगत और सत्संग बहुत जरूरी है। कृपाल सिंह जी महाराज कहते थे- जब हम गुरु की शरण में आ जाते हैं तो भरोसा धीरे-धीरे बनना शुरू हो जाता है। गुरु से जुड़ने से ही जीवन का महत्व समझ आता है। गुरु के पास समय व्यतीत करने पर हम शुभ कार्य शुभ कर्म करते हैं।
देवेंद्र मोहन भैया जी ने संगत को संकल्प कराया कि प्रतिदिन आधा घंटा ही प्रभु के आगे समर्पित होना है। ऐसा करने से हमारा भरोसा बढ़ता जाएगा। हमारे आध्यात्मिक कार्य से लेकर अन्य कार्य भी सुगमता से बनने लगेंगे।
हरदोई के अकबरपुर में भैयाजी के सत्संग आयोजन में समस्त साध संगत के साथ साथ रमाकांत वर्मा , विश्वबंधु, भाई सचिन, भाई नितिन, अनिल वर्मा , राम प्रताप , डाक्टर आनंद प्रकाश , शशि कुमार का योगदान रहा।
यहां देंखें भैयाजी के प्रवचन के वीडियो
Comments
Post a Comment
कृपया उचित कमेंट करके हमें इस ब्लॉगपोस्ट को बेहतर बनाने में मदद करें