अफ्रीका में फहराएंगे देश का तिरंगा पर्वतारोही अभिनीत



संडीला से मुकेश सिंह की रिपोर्ट


अन्तर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत एक बार फिर देश का तिरंगा फहराने के लिए अफ्रीका महाद्वीप  के तंजानिया देश में स्थित माउंट किलिमंजारो जो कि अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है, इस पर चढ़ाई करने के लिए पर्वतारोही अभिनीत शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार हैं । 

उनका लक्ष्य है कि वो देश का तिरंगा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर चढ़ाई करके फहराएंगे। 

पर्वतारोही अभिनीत ने पिछले वर्ष में यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची   चोटी माउंट एलब्रुस पर चढ़ाई करके देश का नाम रोशन कर चुके हैं, साथ ही देश की कई चोटियों पर भी भारतीय ध्वज फहरा चुके हैं ।

अब पर्वतारोही अभिनीत का अगला लक्ष्य है कि वो अन्तर्राष्ट्रीय चोटी माउंट किलिमंजारो को फतेह करके एक बार फिर देश प्रदेश, व जिले का नाम रोशन करें। 

अभिनीत ने बताया कि जब वो माउंट एलब्रुस की चढ़ाई के लिए रूस गए थे तो उन्हें बहुत ही विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, लेकिन देश का तिरंगा फहराने का दिल में जोश था तो विपरीत परिस्थितियों ने भी अभिनीत को नहीं रोक पाया। 

जब अभिनीत अपनी अंतिम चढ़ाई के लिए जा रहे थे तो भारी बर्फ बारी व तूफानी हवाओं का भी सामना करना पड़ा था, 

उसके बाद जब देश का तिरंगा यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तो सभी विपरीत परिस्थितियां व थकान दूर दूर तक नजर नहीं आ रही थी। 

अब अनेक सफलताओं के बाद पर्वतारोही अभिनीत अपने अगले मिशन के लिए जल्द ही अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। 

अभिनीत ने सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्हे धन्यवाद दिया और कहा आप लोगों के सहयोग से ही मेरे सभी अभियानों को सफलता मिलती रहती है, साथ ही अभिनीत ने सभी लोगों को धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से अभिनीत ने देश का तिरंगा कई ऊंचाइयों पर फहराया है।

पर्वतारोही अभिनीत पर्यावरण बचाओ अभियान को लेकर लोगों को सदैव प्रेरित करते रहते हैं, साथ पेड़ लगाकर और लोगों को उपहार स्वरूप देकर पर्यावरण बचाने का कार्य भी कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

चन्द्रभान गुप्ता कृषि महाविद्यालय लखनऊ में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

सीएचसी सण्डीला अधीक्षक ने बचाई बच्चे की जान

अच्छी बारिश से लहलहाने लगी धान की फसल अब आई प्रबंधन की बारी - प्रोफेसर सत्येंद्र सिंह