विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पहुंचा आमजनमानस के द्वार - अशोक रावत सांसद
मोदी हैं तो मुमकिन है, मोदी की गारंटी है - जिलाध्यक्ष।
रिपोर्ट - राजीव रंजन त्रिपाठी
बेनीगंज (हरदोई) भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना साकार होता दिख रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ रविवार को विकासखंड कोथावां की ग्राम पंचायत मझिगवां एवं महमूदपुर पहुंचकर मौजूद भाजपा पदाधिकारियों के साथ आम जनमानस ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई। इससे पूर्व विकासखंड कोथावां की ग्राम पंचायत कुर्सी, शादीपुर, सिकंदरपुर, बेनीगंज देहात आदि ग्राम पंचायतों में यात्रा संपन्न हुई थी।
कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि लोकसभा मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने कहा कि आज प्रत्येक ग्राम पंचायत में विकसित भारत यात्रा रथ प्रत्येक आम जनमानस के द्वार पहुंच रहा है। प्रत्येक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गण आपके यहां उपस्थित हैं, जो पात्र व्यक्ति मोदी जी के योजनाओं से लाभान्वित नहीं हुआ है, वह योजना का लाभ अवश्य लें। इसी कड़ी में महमूदपुर गांव में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विश्वराज सिंह ने कहा कि मोदी हैं,तो मुमकिन है। मोदी की गारंटी है। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों ने मोदी द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं पर विस्तृत जानकारियां दी एवं भारत को विकसित बनाने के लिए 2047 तक विकसित करने की बात कहते हुए मौजूद लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलाई। उक्त कार्यक्रम में ग्रामीण जनों ने मोदी जी का करतल ध्वनि से आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आंगनवाड़ी स्टॉल, कृषि विभाग सहित तमाम स्टॉल लगाए गए।
आज के विकसित भारत संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि लोकसभा मिश्रिख सांसद अशोक रावत एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भाजपा विश्वराज सिंह एवं भाजपा पदाधिकारियों में नेता नरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य रमेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश चंद्र श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष देव सेन अवस्थी, महेंद्र श्रीवास्तव, पारसनाथ यादव, महिला मंडल अध्यक्ष भाजपा लक्ष्मी सिंह सहित खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र,ए0डी0ओ0 पंचायत सुधाकर बाजपेई, सचिव अजय कुमार वर्मा, सचिव सुनीता वर्मा, सचिव संतोष कुमार, सचिव कमल तिवारी ग्राम प्रधान मुकेश मौर्य, प्रतिनिधि अनूप मिश्रा,सुनील कुमार रावत, प्रधान तेजपाल वर्मा, प्रधान मिथिलेश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि सरवन कुमार, प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू सिंह प्रधान प्रतिनिधि रियासत अली सहित अन्य ग्राम पंचायतों के भी ग्राम प्रधान एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित तमाम संभ्रांत व्यक्ति एवं लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment
कृपया उचित कमेंट करके हमें इस ब्लॉगपोस्ट को बेहतर बनाने में मदद करें