Posts

Showing posts from March, 2026

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य रहे विशिष्ट अतिथि, क्रीड़ा अधिकारी ने किया सम्मानित

Image
पर्वतारोही अभिनीत की उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा - जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा। स्पोर्ट्स स्टेडियम हरदोई में रविवार को जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित जूनियर वर्ग की जिला स्तरीय वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल (बालक/बालिका) प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जहां उनकी उपस्थिति से खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा की देखरेख में हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं खेल संस्थानों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, साहस और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने अपने पर्वतारोहण के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी और खेलों के माध्यम से देश व जिले का नाम रोशन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के...

संडीला में श्रीराम सायं शाखा का होली उत्सव सम्पन्न, बच्चों में दिखा उत्साह

Image
  संडीला (समदखेड़ा) में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराम सायं शाखा समदखेड़ा, संडीला खण्ड द्वारा होली उत्सव कार्यक्रम आर बी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समाजसेवी रेखा गुरु ने नन्हें-मुन्ने बच्चों को पिचकारी त्यौहारी स्वरूप 200रुपए भी प्रति बच्चे को भेंट किए, जिसे पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर हिन्दू युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, अतुल राय, आलोक अस्थाना (जिला सह. समग्र ग्राम विकास प्रमुख), अधिवक्ता परिषद (आरएसएस) से अरविंद तथा खंड कार्यवाह अखिलेश ने बच्चों को रंग-गुलाल चीनी और उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में सह नगर कार्यवाह रजत, खंड कार्यवाह अखिलेश, शाखा कार्यवाह सौर्यम, मुख्य शिक्षक हिमांशु सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे और पूरे आयोजन में सामाजिक समरसता व भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी। https://youtu.be/2Azi2bOfW6U?t=8&si=dGzjYraQC3kxk5mP