भाकियू इंडिया ने एसडीएम व सीओ सण्डीला को किया सम्मानित

आज दिनांक 1/8/24 बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन महिला जिला अध्यक्ष हरदोई रेखा दीक्षित ने सडीला एसडीएम से मुलाकात कर

उन्हें चांदी का कलम और डायरी भेंट की और कहा आशा है इस कलम से हमेशा सत्य का ही निस्तारण होगा और 24 तारीख को दिए गए ज्ञापन के बारे में चर्चा की जिसमें उन्होंने बताया कि कल 2 तारीख को बैठक होनी थी वह बैठक स्थगित करके 9 या 10 तारीख को सुनिश्चित की जाएगी और इस मौके पर लालजीत मौर्य जिला उपाध्यक्ष देवेश त्रिपाठी युवा जिला अध्यक्ष प्रतीक्षा वर्मा नगर अध्यक्ष ग्राम अध्यक्ष अखिलेश  मौजूद रहे और उसके बाद भारतीय किसान यूनियन इंडिया की टीम ने 

संडीला पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र सिंह से मुलाकात की और गुलदस्ता देखकर उनका स्वागत किया और अपने किसान साथियों के काम के बारे में बातचीत की।संघठन की महिला जिलाध्यक्ष हरदोई रेखा दीक्षित ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र पहलवान के निर्देश पर जिला हरदोई में कारवां ऐसे ही बढ़ता रहेगा।



Comments

Popular posts from this blog

उल्लास उमंग व देशभक्ति की भावना के साथ जनपद हरदोई में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

बरौना में विशाल सत्संग में विशाल संगत के साथ मल्लावां के विधायक आशीष सिंह (आशु) ने आध्यात्मिक गुरु देवेंद्र मोहन भैयाजी का लिया आशीर्वाद

विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ में कहाँ हुआ वृहद वृक्षारोपण