पर्वतारोही अभिनीत मौर्य की उपलब्धियों ने देश को किया गौरांवित - पुष्पेंद्र मौर्य सीएमडी
भारत के साहस और संकल्प की मिसाल बने अभिनीत मौर्य
भारत के होनहार पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अफ्रीका की दूसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट केन्या पर भारतीय तिरंगा लहराकर देश का मान बढ़ाया। इस असाधारण कारनामे से उन्होंने न केवल भारत का, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
कठिनाइयों से भरे सफर को बनाया ऐतिहासिक सफलता
अभिनीत मौर्य इस अभियान को पूरा करने के लिए पिछले चार महीनों से संघर्ष कर रहे थे। आर्थिक सहयोग की कमी के बावजूद उन्होंने अपने सपने को टूटने नहीं दिया और लगातार प्रयासरत रहे। उन्होंने विभिन्न स्रोतों से आर्थिक मदद पाने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका।
संघर्ष के बीच मिला एक फरिश्ता
जब अभिनीत मौर्य आर्थिक संकट से जूझ रहे थे, तभी उनकी मुलाकात ए.बी.एस.पी.एल मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी पुष्पेंद्र मौर्य से हुई। अभिनीत ने अपने मिशन की महत्वता बताते हुए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता जताई। पुष्पेंद्र मौर्य जी ने न केवल उनके इस अद्वितीय मिशन में सहयोग दिया, बल्कि भविष्य में भी उनके अन्य अभियानों को समर्थन देने का वादा किया।
भारत के गौरव की नई ऊंचाई
अभिनीत मौर्य के इस अदम्य साहस और दृढ़ निश्चय ने यह साबित कर दिया कि अगर हौसला बुलंद हो, तो कोई भी बाधा आपके सपनों के आगे टिक नहीं सकती। यह मिशन सिर्फ एक पर्वत विजय नहीं, बल्कि भारत की युवा शक्ति, जुनून और देशभक्ति की मिसाल है।
"हमारे लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि हमें अभिनीत के इस ऐतिहासिक अभियान में सहयोग करने का अवसर मिला। मैं आगे भी प्रयास करूंगा कि उनके आगामी अभियानों में हरसंभव सहयोग दे सकूं।" – पुष्पेंद्र मौर्य
अभिनीत मौर्य के अगले मिशन पर सभी की नजरें
अभिनीत मौर्य अब अपने अगले अभियान की तैयारी में जुट गए हैं, जो और भी कठिन होगा। उनके इस सफर को सफल बनाने के लिए अब पूरा देश उनके साथ खड़ा है। अभिनीत जैसे वीर और जुझारू युवा ही भारत के गौरव को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment
कृपया उचित कमेंट करके हमें इस ब्लॉगपोस्ट को बेहतर बनाने में मदद करें