Posts

Showing posts from January, 2026

भव्यता के साथ सम्पन्न हुई तिरंगा यात्रा देशभक्ति में डूबे नजर आए लोग

Image
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर संडीला नगर में आयोजित तिरंगा यात्रा अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ निकली यह यात्रा राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशप्रेम का सशक्त प्रतीक बनी। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्र के प्रति गर्व, सम्मान और एकजुटता की भावना को और अधिक मजबूत करना था, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” जैसे नारों से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। इस कार्यक्रम के आयोजक पीयूष गुप्ता ने यात्रा की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों, प्रशासन, पुलिस बल तथा मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संतोष अस्थाना, संचित अग्रवाल, कुंवर बृजेन्द्र सिंह, राजकुमार अग्रवाल (पूर्व विधायक )अमि...

77वें गणतंत्र दिवस पर मोहनलाल स्मारक जूनियर हाई स्कूल में देशभक्ति का उत्सव

Image
  मोहनलाल स्मारक जूनियर हाई स्कूल, समोधा दलेलनगर, हरदोई में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की आरती से हुआ, जिसमें अंशी मौर्य, रिया मौर्य, कंचन विश्वकर्मा, काजल, दीप्ति चौरसिया, प्रियांशी, अंशिका, अभय द्विवेदी, आशी द्विवेदी सहित अन्य बच्चों ने भाग लिया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक रामकुमार चौरसिया एवं प्रधानाचार्य सौरभ चौरसिया ने की। आयोजकों ने अपने संक्षिप्त संबोधन में संविधान, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान छात्र अभय द्विवेदी प्रभावशाली संबोधन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा,  जिसमें उन्होंने कहा— “संविधान हमें अधिकार और कर्तव्य सिखाता है, शिक्षा, अनुशासन और एकता से ही हम मजबूत भारत बनाकर शहीदों के सपनों को साकार करेंगे। विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र कुमार, राजकुमार, नीरज कुमार, सौरभ मौर्य, मुस्कान, दिव्यांशी चौरसिया, आरती चौरसिया, प्रिया सिंह, काजल शर्मा, शबाना खातून सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन बच्चों के उत्साहवर्धन और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ ह...