भव्यता के साथ सम्पन्न हुई तिरंगा यात्रा देशभक्ति में डूबे नजर आए लोग


गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर संडीला नगर में आयोजित तिरंगा यात्रा अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ निकली यह यात्रा राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशप्रेम का सशक्त प्रतीक बनी।

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्र के प्रति गर्व, सम्मान और एकजुटता की भावना को और अधिक मजबूत करना था, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” जैसे नारों से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।





इस कार्यक्रम के आयोजक पीयूष गुप्ता ने यात्रा की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों, प्रशासन, पुलिस बल तथा मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।








 इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संतोष अस्थाना, संचित अग्रवाल, कुंवर बृजेन्द्र सिंह, राजकुमार अग्रवाल (पूर्व विधायक )अमित गुप्ता, नीरज चौरसिया, अभय गुप्ता,, नितीश जायसवाल रमन, मनोज अर्कवंशी अमित शर्मा, ऋषभ खन्ना, विष्णु गुप्ता, पवन सिंह, डॉ वेद प्रकाश मिश्रा, रानू गुप्ता, मुकेश सिंह सोमवंशी, अतुल तिवारी,रामगोपाल, संजय शुक्ला, adv दीपक गुप्ता. दिव्यांश, विष्णु, मयंक, पवन, रवि चौधरी,मोहन गुप्ता, रजत राठौर,आदर्श, मानस,रुचिन सिंह आदि सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

अधीनस्थ क़ृषि सेवा संघ उ. प्र.का अधिवेशन हुआ संपन्न

उल्लास उमंग व देशभक्ति की भावना के साथ जनपद हरदोई में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ में कहाँ हुआ वृहद वृक्षारोपण