Posts

जानिए गोवर्धन पूजा का पौराणिक महत्व !

Image
दीपावली के अगले दिन मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा या अन्नकूट उत्सव का गहरा पौराणिक और धार्मिक महत्व है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। पौराणिक कथा के अनुसार, द्वापर युग में जब गोकुलवासी वर्षा के देवता इंद्र की पूजा कर वर्षा की कामना करते थे, तब भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें समझाया कि वर्षा और जीवन का आधार वास्तव में गोवर्धन पर्वत और प्रकृति है। इस कारण श्रीकृष्ण ने इंद्र की पूजा के स्थान पर गोवर्धन पर्वत की आराधना करने को कहा। इंद्र देवता इस पर क्रोधित होकर मूसलधार वर्षा करने लगे। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया और सात दिन तक सभी गोकुलवासियों को वर्षा से बचाया। अंततः इंद्र ने अपनी गलती स्वीकार कर श्रीकृष्ण की स्तुति की। इस दिन लोग गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी पूजा करते हैं, घरों में अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। यह पर्व पर्यावरण, पशुधन और अन्न के प्रति सम्मान का प्रतीक है। गोवर्धन पूजा हमें यह संदेश देती है कि प्रकृति की रक्षा और विनम्रता का भाव ही सच्ची भक्ति है। 🌾

उल्लास उमंग व देशभक्ति की भावना के साथ जनपद हरदोई में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Image
स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर नीरज  कुमार जादौन, पुलिस अधीक्षक हरदोई  द्वारा कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया एवं सभी को मिष्ठान्न वितरित किया गया। स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर  नीरज कुमार जादौन, पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा पुलिस लाइन हरदोई में पुलिस पेंशनर्स , स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन एवं शहीदों के परिजनों से मिलकर शहीदों की शहादत को याद किया गया तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।  स्वतंत्रता दिवस हमारे देश की आज़ादी, त्याग और बलिदान की अमर गाथा है। 15 अगस्त 1947 को मिली स्वतंत्रता ने हमें लोकतंत्र, समानता और स्वाभिमान का अधिकार दिया। यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण कर देशभक्ति और एकता की प्रेरणा देता है। तिरंगा फहराकर हम अपने कर्तव्यों के प्रति संकल्प लेते हैं, ताकि भारत सशक्त, समृद्ध और विश्व में अग्रणी बने।

विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ में कहाँ हुआ वृहद वृक्षारोपण

Image
बक्शी का तालाब, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत बख्शी का तालाब में स्थित एम0आर0एफ सेन्टर एफ0एस0टी0पी प्लांट पर वृक्षारोपण कराया गया तथा दुकानदारों को जूट के बैग वितरित किये गये, इस मौके पर नगर पंचायत के अध्यक्ष गनेष रावत, अधिशासी अधिकारी इन्द्र भान, निकाय के ब्रांड एम्बेसडर योगेन्द शुक्ला, ट्यूलिप इंर्टन की छात्रा प्रियांषी, निकाय के कर्मचारी, विकास सिंह, जितेन्द्र कुमार मिश्रा, सुजीत सिंह, इतेन्द्र सिंह चौहान, इन्द्र प्रताप सिंह आदि सभी उपस्थित रहे। https://www.facebook.com/share/p/19x7GyJBof/ बक्शी का तालाब स्थित चंद्रभानु गुप्त कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर महाविद्यालय कैंपस में नीम, महुआ एवं बेल के दो दर्जन वृक्ष रोपित किए गए और उनकी सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाए गए।  महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो गजेंद्र सिंह ने बताया कि बक्शी का तालाब क्षेत्र में विलुप्त हो रहे देसी आम,  कैथा, नीम, बालम खीरा एवं जामुन के  वृक्ष वृक्ष रोपित किए जाएंगे। महाविद्यालय के प्रशासनिक...

जय माँ शीतला आदर्श सामूहिक विवाह समारोह यज्ञसेनी समाज द्वारा 5 जुड़े हुए एक दूजे के

Image
  संडीला/हरदोई संडीला क्षेत्र के अंतर्गत नगर में चल रहे तीन दिवसीय जय मां शीतला आदर्श यज्ञसेनी वैश्य समाज द्वारा राम लीला मैदान में चल रहे तीन दिवसीय दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह में (5) जोड़ों का विवाह कराया गया।जोड़े:-कुमारी रंजना मैगलगंज संग गुंजन छिबरामऊ,हिमांशु गुप्ता कसमंडी कला लखनऊ संग आकांक्षा गुप्ता लखनऊ,कुमारी शीलू उन्नाव संग देवेश कुमार कासिमपुर आदि से आए हुऐ लोगों ने अग्नि को साक्षी मानकर हिंदू रीति रिवाज एवं पुरोहित आचार्य अवधेश मिश्रा द्वारा विवाह संपन्न करवाया गया।वर वधू ने एक दूसरे को वर मालाएं पहना कर अपना जीवन साथी चुना।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में शहीदो की नगरी शाहजहांपुर से आये रामशंकर लाल नेता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सह सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष नव दंपतियों को आशीर्वाद देने के साथ साथ उनकी जिंदगी में जीवन भर खुशहाली बनी रहने की शुभकामनाएं दीं।इस कार्यक्रम लोगों ने बहुत प्रशंसा की और कहा कि जिले पर ऐसा कार्यक्रम आज तक नहीं हुआ।टीम के अध्यक्ष किशन लाल गुप्ता  व समस्त पदाधिकारियों ने एवं हलवाई वैश्य महासभा बदरका के अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने सभी जोड़ों को...

गरीब महिलाओं को बांटे अंग वस्त्र, हवन-पूजन के साथ शरबत और बूंदी का प्रसाद वितरण

Image
रिपोर्ट - पी डी तिवारी कानपुर नगर के शिवराजपुर ब्लॉक स्थित सुक्खा नेवादा में श्री मनकामेश्वर धाम की 28वीं वर्षगांठ मनाई गई। धाम के कृपापात्र व विश्व हिंदू परिषद गौशाला प्रांत प्रमुख  रमाशंकर मिश्रा के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को शरबत और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम की विशेष पहल के तहत गरीब वर्ग की महिलाओं को अंग वस्त्र भी वितरित किए गए।कार्यक्रम में राजेश शुक्ला (बाबू), मदन मिश्र और छोटू बाजपेई लक्ष्मी शंकर मिश्रा, राजन शर्मा, भैया लाल,मनोज सविता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

अधीनस्थ क़ृषि सेवा संघ उ. प्र.का अधिवेशन हुआ संपन्न

Image
कृषि भवन के सभागार में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश का प्रांतीय अधिवेशन एवं कार्यकारी गठन दिनांक 12 एवं 13 अप्रैल 2025 को कृषि भवन लखनऊ के सभागार में संपन्न हुआ। प्रदेश के समस्त जनपद/मंडल के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।  निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक एल. एस.यादव उप कृषि निदेशक,चुनाव अधिकारी  अजय कुमार सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी  धर्मेंद्र प्रताप सिंह,  पंकज तिवारी एवं  अशोक कुमार मौर्य द्वारा संपन्न कराई गई।  प्रदेश अध्यक्ष पद पर योगेंद्र यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष - आशीष कुमार महामंत्री - फईम अख्तर संगठन मंत्री -डॉ राजशेखर तथा कोषाध्यक्ष - जयप्रकाश गुप्ता विजयी घोषित  किए गए! शपथ ग्रहण समारोह में कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. जितेंद्र कुमार तोमर द्वारा निर्वाचित पदाधिकारीयों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।