निष्पक्ष, निर्भीक पत्रकारिता ही हमारी पहचान है।यह ब्लॉग पोस्ट बेबसाईट MSME के तहत UDYAM - UP - 35 - 0008898 के रूप में पंजीकृत है।
बेनीगंज में भाकिमयू का धरना प्रदर्शन आज से किसान नेता ठा0 सतेंद्र सिंह ने जारी किया बयान
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
-
भाकिमयू दशहरी संघठन का आज दिनाँक 18 अक्टूबर से जनपद हरदोई के बेनीगंज के झरोईया में विभिन्न जटिल मुद्दों को लेकर शुरू होगा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन राजस्व विभाग पर संघठन ने लगाए हैं कई गम्भीर आरोप ।पूरे मामले को लेकर भाकिमयू संडीला तहसील अध्यक्ष ठा0 सतेंद्र सिंह ने उक्त बयान जारी कर सनसनी फैला दी है।
पर्वतारोही अभिनीत की उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा - जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा। स्पोर्ट्स स्टेडियम हरदोई में रविवार को जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित जूनियर वर्ग की जिला स्तरीय वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल (बालक/बालिका) प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जहां उनकी उपस्थिति से खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा की देखरेख में हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं खेल संस्थानों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, साहस और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने अपने पर्वतारोहण के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी और खेलों के माध्यम से देश व जिले का नाम रोशन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के...
स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर नीरज कुमार जादौन, पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया एवं सभी को मिष्ठान्न वितरित किया गया। स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर नीरज कुमार जादौन, पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा पुलिस लाइन हरदोई में पुलिस पेंशनर्स , स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन एवं शहीदों के परिजनों से मिलकर शहीदों की शहादत को याद किया गया तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। स्वतंत्रता दिवस हमारे देश की आज़ादी, त्याग और बलिदान की अमर गाथा है। 15 अगस्त 1947 को मिली स्वतंत्रता ने हमें लोकतंत्र, समानता और स्वाभिमान का अधिकार दिया। यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण कर देशभक्ति और एकता की प्रेरणा देता है। तिरंगा फहराकर हम अपने कर्तव्यों के प्रति संकल्प लेते हैं, ताकि भारत सशक्त, समृद्ध और विश्व में अग्रणी बने।
Comments
Post a Comment
कृपया उचित कमेंट करके हमें इस ब्लॉगपोस्ट को बेहतर बनाने में मदद करें