हरदोई में बुजुर्ग किसान पदाधिकारीयों ने पुनः शुरू की भूख-हड़ताल
किसान शक्ति महासभा गुट के पदाधिकारीयों ने पुनः भूख हड़ताल जारी रखने का किया ऐलान कहा समस्याओं निस्तारण तक जारी रहेगी भूख हड़ताल
जनपद हरदोई के अहिरोहरी क्षेत्र में किसान शक्ति महासभा गुट को प्रशासन की ओर से कोई लिखित कार्रवाई व आश्वासन न मिलने के चलते आजिज किसान पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष नीरज शुक्ला सहित प्रदेश कमेटी संरक्षक 80 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमदास व जिला कमेटी संरक्षक 70 वर्षीय बुजुर्ग राम रतन पुनः भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। बता दें किसान शक्ति महासभा गुट के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया संगठन द्वारा पूर्व में उठाई गई किसानों की समस्याओं का जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई समाधान न होने से आजिज किसानों ने 25 सितंबर को गोंडा राव बाजार परिसर में धरना प्रदर्शन कर भूख हड़ताल शुरू की थी। जिसको लेकर मौके पर पहुंचे प्रशासन कि ओर से क्षेत्राधिकारी बघौली विकास जयसवाल ने किसान पदाधिकारीयों को आश्वासन देकर काफी समझाने के बाद भूख हड़ताल को समाप्त समाप्त करवाया। इसके बावजूद किसानों ने धरना प्रदर्शन जारी रखा था। कुछ बिंदुवार शिकायतों पर प्रशासन की ओर से कार्य भी करवाए गए। जो कि अभी तक संगठन को लिखित रूप उपलब्ध नहीं कराए न ही आश्वासन दिया गया। फिलहाल किसान पदाधिकारीयों ने समस्याओं के निस्तारण तक भूखहड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है। इस मौके पर संगठन के जांबाज सिपाही जगरूप भारती सहित कई किसान कार्यकर्ताओं में महिलाओं की भी उपस्थित रही।
Report :- Piyush Tiwari
Comments
Post a Comment
कृपया उचित कमेंट करके हमें इस ब्लॉगपोस्ट को बेहतर बनाने में मदद करें