लखनऊ में कांग्रेस ने शारदीय नवरात्रि पर्व पर कन्या पूजन कार्यक्रम कर देश में सुख समृद्धि की कामना की
लखनऊ, 18 अक्टूबर 2023।
आज प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के असवर पर 7 माल एवेन्यू, स्थित ’’ शिव मंदिर ’’ पर नव दुर्गा के प्रतीक कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन कर सुख और समृद्धि की कामना की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय मुख्य रूप से मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कन्याओं के पांव पखार कर उन्हें प्रणाम कर आसन पर बैठाया। साथ ही महिला कांग्रेसजनों द्वारा कन्याओं को महावर एवं तिलक लगाकर उनका श्रृंगार किया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय एवं प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय द्वारा कन्याओं को चुनरी, माल्यार्पण कर उनकी आरती की गई एवं कन्याओं को दक्षिणा एवं उपहार भेंट किया गया तद्पश्चात सुरूचिकर भोजन का प्रसाद भी उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के अंत में कन्याओं द्वारा वैदिक मंत्रों का उच्चारण के बीच कन्याओं द्वारा अक्षत छिड़ककर आर्शीवाद दिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, कांग्रेस सेवादल पश्चिमी जोन के अध्यक्ष अनिल देव त्यागी, प्रदेश महासचिव प्रशासन सुशील तिवारी सोनू पंडित, कनिष्का राफेल,
हसीना खातून, गीता दीक्षित, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, अनिल शुक्ला, उमर खान बाबा, महादेव, राजमणि, संजीव सिंह, राकेश तिवारी, अंशू अवस्थी, अशोक सिंह, सुशीला शर्मा, बृजेन्द्र सिंह, डॉ0 सुधा मिश्रा, प्रियंका गुप्ता, डॉ0 रिचा शर्मा, अन्नता तिवारी, मेहताब जायसी, आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment
कृपया उचित कमेंट करके हमें इस ब्लॉगपोस्ट को बेहतर बनाने में मदद करें