बहुजन अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किये गए संदीप कुमार गौतम
केवल आर्थिक अधिकारों के लिए लड़ने से दलित समुदाय का उत्थान नहीं होगा: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप कुमार गौतम
कछौना /हरदोई :कछौना के ग्राम कामीपुर निवासी संदीप कुमार गौतम को बहुजन अधिकार मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसे ले पत्र राजनैतिक संगठन बहुजन अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संरक्षक इंजी0 सरोज कुमार गौतम के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। इस खबर के बाद सभी लोगों में खुशी की लहर व्याप्त है।
बताते चले कि दलित समाज के राजनैतिक संगठन बहुजन अधिकार मोर्चा की बैठक कछौना स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में सम्पन्न हुई जिसमें कामीपुर ग्राम निवासी संदीप कुमार गौतम को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आकाश आजाद को प्रदेश अध्यक्ष, विवेक कुमार को प्रदेश मीडिया प्रभारी, व वरुण कुमार को संगठन का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। इस संबंध में बहुजन अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप कुमार गौतम ने रविवार को कहां कि जो विश्वास संगठन ने मेरे ऊपर दिखाया है। उस पर खरा उतरते हुए समाज हित में लड़ेंगे। साथ ही कहा कि उत्तर भारत में सामाजिक और जातिवादी विभाजन बेहद तीव्र हैं। पश्चिम बंगाल में, लंबे वाम मोर्चा शासन और सामाजिक सुधारवादी आंदोलनों के कारण, ये विभाजन इतने गंभीर नहीं हैं। हालांकि, समाज के सामंती अवशेष अभी भी बहुत सक्रिय हैं।" इसलिए, वर्तमान में, दलित, आदिवासी और महिलाओं के वर्ग लुम्पेन तत्वों का आसान निशाना बन रहे हैं। यहां, इन मुद्दों पर शासकों का दृष्टिकोण भी आवश्यक है। पहले, ऐसी किसी भी घटना से सख्ती से निपटा जाता था। अब राज्य सरकार के लचर रवैये के कारण ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। सभी पदाधिकारियों को मनोनीत किये जाने पर हर्ष जताने वालों में संदीप, अजय वर्मा, महेंद्र गौतम, राजू, आकाश आजाद, आदि शामिल है।
रिपोर्ट - अक्षय कुमार

Comments
Post a Comment
कृपया उचित कमेंट करके हमें इस ब्लॉगपोस्ट को बेहतर बनाने में मदद करें