संडीला में बीजेपी का वोटर चेतना महाअभियान की हुई कार्यशाला
कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को 100 वोट बढ़ाने व 25 फ़र्ज़ी वोट कटाने का दिया गया लक्ष्य
संडीला से मुकेश सिंह की रिपोर्ट
शुक्रवार को जनपद हरदोई की तहसील संडीला नगर स्थिति होटल श्रीकंठ में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की वोटर चेतना महा अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन उपस्थित रहे,कार्यक्रम की अध्यक्षता सण्डीला नगर अध्यक्ष महेन्द्र कुमार सोनी ने की , संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषभ खन्ना ने किया,कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष सिद्ध प्रताप मौर्य, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश सिंह , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा संतोष अस्थाना , पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा डा. जीवन सिंह , पूर्व मण्डल अध्यक्ष अतुल तिवारी , जीतेन्द्र राठौर,राजेश अस्थाना, श्रवण द्विवेदी सहित सभी मण्डल पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र संयोजक /प्रभारी गण, मोर्चा अध्यक्ष गण, बूथ अध्यक्ष गण, सहित आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे,जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने आने वाली 28 तारीख को प्रत्येक बूथों पर 100 वोट बढ़ने व 25 वोट फर्जी वाले कटने का लक्ष्य प्रत्येक कार्यकर्ता को दिया, जिससे आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को लाभ हो।
Comments
Post a Comment
कृपया उचित कमेंट करके हमें इस ब्लॉगपोस्ट को बेहतर बनाने में मदद करें