52वीं राष्ट्रीय खेल -कूद प्रतियोगिता का लखनऊ में हुआ शानदार आगाज़

 केंद्रीय विद्यालय संगठन की 52वीं  राष्ट्रीय खेल -कूद प्रतियोगिता आज दिनांक 02/11/2023 को भारतीय खेल प्राधिकरण, सरोजिनी नगर कानपुर रोड लखनऊ में प्रारंभ हुई। केंद्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा लखनऊ संभाग को बालक वर्ग की के.वि.स के राष्ट्रीय स्तर की चार प्रतियोगिताओं एथलेटिक्स, शूटिंग, स्विमिंग/डाइविंग एवं बास्केटबॉलके आयोजन की जिम्मेदारी दी गई थी।



इस प्रतियोगिता में पूरे देश के समस्त केंद्रीय विद्यालय संगठन के 25 संभागों के 184 केंद्रीय विद्यालयों के अंडर -14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयुवर्ग के लगभग 1400 बालक वर्ग खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। ये पांच दिवसीय प्रतियोगिताएं दिनांक- 2/11/ 2023 से 6/11/ 2023 तक भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर के साथ-साथ सूर्या ऑफिसर्स स्विमिंग क्लब लखनऊ कैंट, ए. एम. सी. कैंट, शूटिंग चैंप्स एकेडमी गोमती नगर , लखनऊ मे आयोजित की जाएगी।



केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय सिंह चौहान , आयरन मैन ऑफ़ एशिया व पूर्व खेल निदेशक उत्तर प्रदेश सरकार तथा विशिष्ट अतिथि  अरविंद कुमार राव,  अपर आयुक्त, लखनऊ  की गरिमामय उपस्थिति रही।





अन्य अतिथियों में-भारतीय खेल प्राधिकरण के निदेशक  आत्म प्रकाश, अरूण कुमार लाल, सहायक निदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण, सौमित श्रीवास्तव, उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन जबलपुर संभाग, अनूप अवस्थी, प्रभारी उपायुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग, तारकेश्वर प्रसाद गौड़, पूर्व सहायक आयुक्त,केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग, विजय कुमार, सहायक आयुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग, अर्चना जायसवाल,सहायक आयुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग आदि उपस्थित रहे।



केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट व गाइड के विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों के आगमन पर गर्म जोशी से स्वागत  किया गया तथा एन.सी. सी. के विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों को मंच  तक लाया गया।  इसके उपरांत  केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग के उपायुक्त (प्रभारी) अनूप अवस्थी  द्वारा अतिथियों का हरित पादप के माध्यम से स्वागत किया गया, केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किया गया तथा अतिथियों  के सम्मान में श्री अनूप अवस्थी, उपायुक्त (प्रभारी) केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग ने समस्त प्रतिभागियों, ऑफिशियल्स, अनुरक्षकों, अन्य समस्त सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने लखनऊ संभाग को इन खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी दिए जाने पर केंद्रीय विद्यालय संगठन माननीय आयुक्त महोदया श्रीमती निधि पांडे के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा यह आशा व्यक्त  की कि यह खेल प्रतियोगिताएं प्रतिभागियों में खेल भावना एवं सहयोग प्रवृत्ति का विकास करेगी।

इसके पश्चात ध्वजारोहण एवं समस्त प्रतिभागियों के मार्च पास्ट के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा 52वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रारंभ की घोषणा की गई । तत्पश्चात मशाल प्रज्वलन, शपथ ग्रहण, योग, शास्त्रीय कत्थक नृत्य एवं अन्य विविध  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां  की गई। कार्यक्रम को जबलपुर संभाग के उपायुक्त श्री सौमित श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।


इसके उपरांत  अंडर-19 वर्ग के छात्रों की 800 मीटर फाइनल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें  आकाश पांडे (दिल्ली संभाग) ने प्रथम स्थान, पीयूष मिश्रा (लखनऊ संभाग) ने  द्वितीय स्थान तथा राहुल कुमार (आगरा संभाग) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

  इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने उपस्थित समस्त प्रतिभागियों, ऑफीशियल, अनुरक्षकों,शिक्षकों एवं उपस्थित समस्त सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल एवं योग शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। अच्छे स्वास्थ्य से ही अच्छा मस्तिष्क बनता है तथा हम सभी रोग मुक्त होते हैं। हम सबको इसे अपने जीवन में अपनाने की आवश्यक्ता है। 



उद्घाटन कार्यक्रम के अंत में  विजय कुमार, सहायक आयुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि गणमान्य अतिथियों, मीडिया कर्मियों व अन्य  सदस्यों  के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। केंद्रीय विद्यालय बक्शी का  तालाब लखनऊ के प्राचार्य डॉ. नीरज बाबू  ने  बताया कि  उक्त  प्रतियोगिताएं दिनांक -  नवंबर 06, 2023 तक चलेंगी तथा इन सभी प्रतियोगिताओं का समापन समारोह दिनांक - नवंबर 06, 2023 को किया जाएगा। 

आज दिनांक - 02/11/2023 को निम्नलिखित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

1-100 मी हीट-अंडर 14, अंडर 17 अंडर- 19

2-800 मीटर रेस अंडर -17

3-ट्रिपल जंप-अंडर-17, अंडर-19

4-600 मीटर रेस अंडर -14

Comments

Popular posts from this blog

चन्द्रभान गुप्ता कृषि महाविद्यालय लखनऊ में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

सीएचसी सण्डीला अधीक्षक ने बचाई बच्चे की जान

अच्छी बारिश से लहलहाने लगी धान की फसल अब आई प्रबंधन की बारी - प्रोफेसर सत्येंद्र सिंह