अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत की अगले मिशन के लिए तैयारियां जोरों पर
जिले के एकमात्र पर्वतारोही अभिनीत ने अगस्त में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर चढ़ाई करके देश की आन बान शान तिरंगा फहराकर जिले का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया था।
पर्वतारोही अभिनीत ने जिले के लिए बहुत ही उपलब्धियां हासिल करके पूरे जिले प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
इसके पहले वो देश की कई चोटियों पर चढ़ाई करके देश का नाम रोशन किया है।
इसके लिए पर्वतारोही को यूपी के राज्यपाल ने राजभवन में सम्मानित भी किया था।
पर्वतारोही अभिनीत ने इन सभी उपलब्धियों के बाद अब उनका अगला लक्ष्य है कि वो अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई करके देश की आन बान शान तिरंगा एक बार फिर ऊंची शान से फहराने का उनका सपना है।
इसलिए आए दिन पर्वतारोही अभिनीत शारीरिक तैयारी कर रहे हैं।
इस समय पूरे प्रदेश में बुखार बहुत ही तेजी से चल रहा है, इसलिए पर्वतारोही अभिनीत सभी लोगों से यह बताते हैं कि आप लोग प्रतिदिन शारीरिक व्यायाम करके अपने आप को बीमारी से बचा सकते हैं।
शारीरिक व्यायाम हमे प्रतिदिन करना चाहिए जिससे कि हमारा शरीर किसी भी बीमारी से लड़ सके।
पर्वतारोही अभिनीत का सपना है कि वे सातों महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करके देश का तिरंगा फहराकर जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें ।
इस क्रम में पर्वतारोही की यह दूसरी अंतर्राष्ट्रीय चोटी होगी जिस पर वो चढ़ाई करने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं।
उनका लक्ष्य है कि वो दिसंबर में किलिमंजारो पर चढ़ाई करेंगे, और एक बार फिर देश के लिए एक नया इतिहास रचेंगे।
Comments
Post a Comment
कृपया उचित कमेंट करके हमें इस ब्लॉगपोस्ट को बेहतर बनाने में मदद करें