सर्वजन हिताय नि:शुल्क शिक्षण संस्थान द्वारा मनाया गया 75 वाँ गणतंत्र दिवस

 



रिपोर्ट - प्रियदर्शी गुप्ता

*संडीला/हरदोई* सर्वजन हिताय निशुल्क शिक्षण संस्थान ग्राम व पोस्ट लोमामऊ के द्वारा मनाया गया।भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व 75 वाँ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी देश का 75 वाँ गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मना रहे हैं आज हम देश को आजाद करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों संविधान बनाने वाले महापुरुषों को भी नमन कर रहे हैं हमारा देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ उसके बाद संविधान बनाने का कार्य शुरू हुआ संविधान बनाने में 2 वर्ष 11 मा 18 दिन का समय लगा उसके बाद 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ है।हम अपने देश का 75वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं आजादी इतनी आसानी से नहीं मिली हम लोगों को इसमें तमाम बहनों के सिंदूर चले गये कई मां की गोद सूनी हो गई आज हमारा यह संविधान सभी धर्म के लिए समान अधिकार समान कर्तव्य देता है। इसी संविधान की ताकत है जिससे हमारा देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। हम चांद तक पहुंच गए हैं।या संविधान के ही ताकत है जो आज विश्व प्रसिद्ध अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।संविधान ही हमें बोलने खाने पीने कपड़ा पहने सभी का अधिकार देता है।संविधान से ही हमें तमाम अधिकार मिले हैं।समानता का अधिकार स्वतंत्रता का अधिकार शिक्षा का अधिकार शोषण के विरुद्ध अधिकार धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार संवैधानिक उपचारों का अधिकार एवं साथ ही साथ 11 मूल कर्तव्य भी है।जो हम सभी देशवासियों को ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए इस अवसर पर सर्वजन हिताय निशुल्क शिक्षण संस्थान के प्रबंधक एवं अध्यापक गढ़ एवं बच्चों एवं तमाम ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

चंद्रभानु गुप्त कृषि विश्वविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन

अधीनस्थ क़ृषि सेवा संघ उ. प्र.का अधिवेशन हुआ संपन्न

संडीला के चौधरी हाता में शुरू की गई फिल्म बानो की शूटिंग