दीवान बने दरोगा न्यूटन सिंह को स्टार लगा संडीला कोतवाल नित्यानंद सिंह ने दी शुभकामनाएं
कोतवाली संडीला में तैनात दीवान बने दरोगा को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संडीला नित्यानंद ने स्टार लगा दी बधाई
संडीला से मुकेश सिंह की रिपोर्ट
सर आइज़ैक न्यूटन इंग्लैंड के एक वैज्ञानिक थे। जिन्होंने गुरुत्वाकर्षण का नियम और गति के सिद्धान्त की खोज की। वे एक महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिष एवं दार्शनिक थे।जिनके बनाए गए नियम पर आज भी पूरा विश्व चलता है।लेकिन हरदोई पुलिस में कोतवाली संडीला में तैनात दीवान न्यूटन सिंह की विशेष पहचान अपराधियों में एक ख़ौफ के रूप में काफी पहचानी जाती है।केजिनकी प्रोन्नति दरोगा पद पर हुई तो सभ्रांत लोगों ने काफी तारीफ़ की।
जनपद हरदोई की कोतवाली संडीला में तैनात दीवान न्यूटन सिंह की प्रोन्नति हुई वह अब दरोगा पद पर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने में अपनी भूमिका निभाएंगे।काफी मिलनसार छवि व अपराधियों के लिए एक ख़ौफ के रूप में विशेष पहचान बनाने वाले श्री सिंह अब थाने के दरोगा बन चुके हैं।प्रोन्नति की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संडीला नित्यानंद सिंह ने कार्यालय में न्यूटन सिंह को बुलाकर उन्हें नए पद पर पहुंचने की बधाई देते हुए उनकी वर्दी में स्टार लगाकर मुँह मीठा कराया।कोतवाल के हाथों अपनी वर्दी पर स्टार लगाए जाने के बाद दरोगा श्री सिंह ने प्रभारी निरीक्षक को सेल्यूट कर अपना कर्तव्य पालन करते हुए कहा कि कोतवाल श्री सिंह के हाथों सम्मानित होने वाले पल उनके लिए विशेष गौरवान्वित क्षण हैं।जो कभी नहीं भुलाया जा सकता।जैसे ही इस खुशखबरी की जानकारी सभ्रांत लोगों को हुई उनके द्वारा दरोगा न्यूटन सिंह को बधाइयां मिलनी शुरू हैं।



Comments
Post a Comment
कृपया उचित कमेंट करके हमें इस ब्लॉगपोस्ट को बेहतर बनाने में मदद करें