वाराणसी में प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय के तरफ कूच कर रहे कांग्रेसजनों की पुलिस से धक्का मुक्की



बीएचयू आईआईटी की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के तीनों भाजपाईआरोपियों को भाजपा सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन


प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय के पास सड़क पर कांग्रेस जनों का धरना प्रदर्शन




आज दिनांक 2 जनवरी को बीएचयू आईआईटी की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के तीनों आरोपी भाजपाई निकले इसी मुद्दे पर तीन मांगो के साथ जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय का घेराव हुआ



---- पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गुरुधाम चौराहे पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय के तरफ कूच कर रहे थे तभी भारी तादात में प्रशासन ने बलपूर्वक कांग्रेसजनों को रोका परन्तु दो बैरियर को धक्का देते कांग्रेस कार्यकर्ताओ प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय के समीप जाकर सड़क पर धरना प्रदर्शन करते हुए तीनो मांगो की पत्रक सौपे।



कार्यक्रम का संयोजन व नेतृत्व जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने संयुक्त रूप से किया


*महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने संयुक्त रूप से कहा की* -- "क्या यही है मोदी की गारंटी " काशी हिंदू विश्वविद्यालय  बीते 1 नवंबर की रात लगभग 1.30 बजे IIT -  BHU की एक छात्रा अपने मित्र के साथ जा रही थी। तभी तीन बुलेट सवारो ने इन्हे रोका और छात्रा के साथ बलात्कार किया। इतना ही नही ,गन प्वाइंट पर छात्रा के कपड़े उतरवा कर विडियो बनाकर धमकी भी दी।लगभग 11 दिन गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन हुए।इस मुद्दे पर हम कांग्रेसजन लगातार पीड़ित छात्रा को न्याय के खातिर खड़े थे।इस मुद्दे पर राष्ट्रीय महासचिव श्रीमति प्रियंका गांधी जी ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी।व हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी इस घटने में भाजपा के सदस्यों का हाथ बताए थे जिस पर शासन के इशारे पर उनके खिलाफ लंका थाने में मुकदमा हुआ था।परंतु 30 दिसम्बर को आखिर दोषी पकड़े गए आंदोलनों का नतीजा निकला 3 दोषी पकड़े गए।जो भारतीय जनता पार्टी का पदाधिकारी है तीनो दोषियों की फ़ोटो प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्मृति ईरानी जैसे लोगो के साथ है साथ ही स्थानीय कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के तीनों दोषी अत्यंत करीबी है। पहला दोषी कृणाल पांडे  जो वाराणसी महानगर बीजेपी (आईटी सेल) महानगर संयोजक है वही दूसरा आरोपी सक्षम पटेल महानगर बीजेपी (आईटी सेल)महानगर सह संयोजक है और तीसरा दोषी अभिषेक चौहान महानगर बीजेपी (आईटी सेल) का कार्यकारणी सदस्य है।अब सवाल यह है की क्या यही है "मोदी की गारंटी ??  " यही है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा ?? आरएसएस के संस्कार उभर कर सामने आया इन दुष्कर्मियों के रूप में।लगातार दुष्कर्म से जुड़े मामलों में महिलाओं के प्रति अपराध में भाजपा के तार जुड़े पाए जाते है प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में इस प्रकार की घटना वह भी भाजपा के पदाधिकारी द्वारा शर्मनाक है।भारतीय जनता पार्टी सिर्फ और सिर्फ झूठे वादे करती है भाजपा के शासन में महिलाएं असुरक्षित है।इस मुद्दे पर आज जनवरी को कांग्रेस पार्टी वाराणसी में प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करते हुए पूछा गया क्या यही है  "मोदी की गारंटी" ?



-- प्रदर्शन की मुख्य मांगे


1  बीएचयू के उन सभी छात्रों पर से मुक़दमे वापस हो,जो छात्रा को न्याय दिलाने के लिए चलाया गया था।


2- उपरोक्त गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी की बात सही साबित हुईं, इसलिए उनके ऊपर दर्ज मानहानि का मुकदमा वापस हो व शासन - प्रशासन माफी मांगे।


3 - तीनो आरोपियों के घर योगी जी बुलडोजर चलवाएगी।



उक्त कार्यक्रम में प्रदेश सचिव /प्रभारी वाराणसी महानगर इमरान खान ने धन्यवाद ज्ञापित किया



कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ,पूर्व सांसद राजेश मिश्रा,प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा,प्रमोद पाण्डेय,गुलशन अंसारी,इमरान खान ,शिवकुमार पटेल,दुर्गाप्रसाद गुप्ता ,अनुराधा यादव ,पूनम विश्वकर्मा ,पंकज चौबे ,मणीन्द्र मिश्रा ,ओमप्रकाश ओझा ,फ़साहत हुसैन बाबू,डॉ राजेश गुप्ता,पूनम कुंडु, श्रीप्रकाश सिंह,राजीव राम,अशोक सिंह,संतोष मौर्य,शैलेन्द्र सिंह ,धर्मेंद्र तिवारी,सुनील राम,विनोद सिंह कल्लू, चंचल शर्मा ,विकास कौण्डिल्य ,रोहित दुबे ,रंजीत तिवारी ,अनुभव राय ,परवेज खान ,आनंद पाण्डेय ,ऋषभ पाण्डेय ,प्रफुल्ल पाण्डेय ,रोहित राणा,राजीव नयन ,विनय जायसवाल,शुभम राय ,विपिन सिंह ,राकेश चन्द्र शर्मा ,मो.उजैर ,सुनील राय,किशन यादव ,राजेन्द्र गुप्ता ,शमशाद अहमद ,अरुण सोनी ,उमेश द्विवेदी ,राजीव राम ,पूनम कुंडू,लालवती देवी ,जितेंद्र सेठ,अतुल मालवीय ,प्रमोद वर्मा ,पारसनाथ यादव,खड़बड राम ,सूफियान अहमद ,आशीष सिंह विक्की ,आनंद शुक्ला ,कृष्णा लाल गौड़ ,नवीन पटवानी ,मो शाहिद ,मो मंजूर ,विकास पाण्डेय ,आकाश कुमार सिंह ,सतनाम सिंह ,गोपाल पटेल ,अनिल पटेल ,निमाई चटर्जी ,मित्तल साहनी ,पप्पू सिंह, संजय शर्मा ,गुरु यादव समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

यहां देंखे वीडियो




Comments

Popular posts from this blog

चन्द्रभान गुप्ता कृषि महाविद्यालय लखनऊ में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

सीएचसी सण्डीला अधीक्षक ने बचाई बच्चे की जान

अच्छी बारिश से लहलहाने लगी धान की फसल अब आई प्रबंधन की बारी - प्रोफेसर सत्येंद्र सिंह