राष्ट्रीय युवा वाहिनी के हरदोई के जिला अध्यक्ष बने ठाकुर सत्येंद्र सिंह

 


उतर प्रदेश- भारत में हिन्दुत्व एवं सनातन धर्म की अलख जगाने वाले एवं हिंदुत्व की ध्वजा को देश के कोने कोने में फहराने वाले संगठन राष्ट्रीय युवा वाहिनी की कार्यप्रणाली से खुश होकर संगठन में हिन्दुओ का कारवां बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है आगामी वर्षों में पूरे भारत वर्ष में हिंदुत्व का सबसे बड़ा एवं एकमात्र संगठन बस यही होगा, जो भारत देश के हर सनातन प्रेमी के हृदय में निवास करेगा। भारत भूमि को हिन्दू राष्ट्र बनाने का लक्ष्य लेकर चलने वाले हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू देवप्रकाश शुक्ला जी के नेतृत्व में आज फिर एक हमारे संगठन एक नए सदस्य का आगमन हुआ है। आपको बताते हुए हर्ष हो रहा है कि उतर प्रदेश के हरदोई  के जिलाध्यक्ष के रूप में ठाकुर सत्येंद्र सिंह को संगठन के द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। आशा है कि आगामी समय मे ठाकुर सत्येंद्र सिंह जी संगठन को अपने कार्य क्षेत्र में एक एक व्यक्ति तक ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।ठाकुर सत्येंद्र सिंह अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मार्गदर्शन की अपेक्षा करते हुए  कहा कि हम संगठन के लिए पूरे तन मन से लगकर कार्य करेंगे ताकि हमारा संगठन दुनिया भर में हिंदुत्व का सबसे बड़ा रक्षक बनकर खड़ा हो। संगठन में इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए उन्होने राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू देवप्रकाश शुक्ला जी का आभार प्रकट किया है।

https://sharechat.com/post/ZQ5Vg4E5?d=n&ui=BaVzn5M

Comments

Popular posts from this blog

मलिहाबाद में नृशंस वारदात मैट्रो ढाबा संचालक की पत्नी समेत कुल तीन लोगों को गोली मारकर हत्या की की गई

चन्द्रभान गुप्ता कृषि महाविद्यालय लखनऊ में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

कछौना की बेटी का दिल्ली पुलिस में चयन क्षेत्र में हर्ष का माहौल