जैविक फर्टिलाइजर का उपयोग बहुत लाभकारी - प्रोफेसर सत्येंद्र सिंह



एकदिवसीय किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन 

मक्का की खेती को बढ़ावा देने पर जोर। 


बक्शी का तालाब,  5 अगस्त।

बक्शी का तालाब स्थित कृषि बीज केंद्र पर कृषि विभाग द्वारा संचालित सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना (आत्मा) के तहत एकदिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।  सहायक विकास अधिकारी कृषि विजय प्रकाश निगम ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। चंद्रभानु गुप्त कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ने समसामयिक विषयों की जानकारी दी और बताया की 


राजधानी में प्रमुख रूप से इस समय किसानों को अधिक आय हेतु टमाटर धनिया ,खीरा ,लौकी ,तरोई एवं कद्दू की खेती करनी चाहिए उन्होंने टमाटर की हिम शिखर, विश्वनाथ एवं धनिया की सोनालिका एवं सुमित तथा खीरा की जैनिफर और क्रिश तथा लौकी की महिमा, सरिता वरुण एवं कद्दू की पी, यू, 1296 प्रजाति उगाने की सलाह दी  साथ ही उरद की फसल में लगने वाले खरपतवार  नियंत्रण के रोकथाम हेतु इमाजेथापायर 70% डब्ल्यू जी 50 ग्राम का स्प्रे करे साथ ही मक्का की फसल में खरपतवार नियंत्रण के लिए टेंबोट्रियन लोडिश  42% एस सी 12  एम एल  / 15 लीटर की टंकी का स्प्रे करने  कहा । डॉक्टर सिंह ने बताया कि बताई गई प्रजातियो के लिए राजधानी में प्रयुक्त जलवायु है। डॉक्टर सिंह ने रासायनिक खाद एवं उर्वरकों की संतुलित प्रयोग पर जोर दिया और कहा कि खेतों में घट रहे कार्बन के स्तर तथा पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए जैविक फर्टिलाइजर का उपयोग बहुत लाभकारी है


उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज के परिवेश में कीटों के प्रबंधन के लिए जैविक कीटनाशी अधिक लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।  उन्होंने  खेती और बड़ी के साथ में बरबरी बकरी पालन  सब्जी प्रबंधन और कड़कनाथ मुर्गा पालन करके किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर गोष्ठी में  खंड तकनीकी प्रबंधक माघबेंद्र सिंह चौहान बीज गोदाम प्रभारी प्रमोद कुमार यादव  अवनीश कुमार वर्मा मनीष वर्मा तकनीकी सहायक मोहिनी सैनी प्रगतिशील किसान विष्णु प्रताप सिंह भवानीपुर, राजेंद्र प्रसाद बहादुरपुर पप्पू मगठ, किसान निखिल प्रताप सिंह उपस्थित रहे।  ग्राम पहाड़पुर के किसान अब्दुलगनी ने समसामयिक खेती के प्रश्न भी पूछे जिनका जवाब कृषि वैज्ञानिक द्वारा दिया गया। किसानों को खरीफ सीजन से संबंधित कृषि सार संग्रह का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अतुल मिश्रा के सम्बोधन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

https://www.facebook.com/share/p/DkBurXYcd7iJnJnU/?mibextid=xfxF2i

https://hipi.onelink.me/tMco/jf3xbks9

Comments

Popular posts from this blog

मलिहाबाद में नृशंस वारदात मैट्रो ढाबा संचालक की पत्नी समेत कुल तीन लोगों को गोली मारकर हत्या की की गई

चन्द्रभान गुप्ता कृषि महाविद्यालय लखनऊ में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

कछौना की बेटी का दिल्ली पुलिस में चयन क्षेत्र में हर्ष का माहौल