बेनीगंज के झरोईया में किसान कुटी का पुनः संचालन करना जरूरी था - ठाकुर सतेंद्र सिंह भाकियू सावित्री



भाकियू सावित्री गुट के जिला प्रभारी ठाकुर सतेंद्र सिंह ने बताया कि बेनीगंज क्षेत्र के झरोईया में पूर्व में संचालित किसान कुटी का संचालन एक चुनौती था।जिसे उन्होंने स्वीकार किया।पहले भी किसान कुटी संचालन हो रही थी लेकिन एक वर्ष से कुछ क्षेत्रीय भ्रष्टाचारियों व अधिकारियों के गठजोड़ की वजह से उन्हें बेवजह फंसाया गया।उनके साथ कई पदाधिकारी प्रताड़ित किए गए।तो दबंगों व भ्रष्टाचारियों ने यह सोच लिया अब भाकियू नेता सतेंद्र सिंह दोबारा उठ नहीं पाएंगे।लेकिन क्षेत्रीय गरीब लोगों की दुआएं व भाकियू सावित्री की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सिंह के आशीर्वाद व संघठन के जिलाध्यक्ष रफ़ीक लंबू के सहयोग व पदाधिकारियों के परामर्श पर क्षेत्रीय परेशान जनता के हक की आवाज़ बुलंद करने के उद्देश्य से झरोईया में पुनः किसान कुटी का संचालन शुरू हुआ है।यह किसान कुटी निष्पक्ष न्याय के लिए सभी की मददगार साबित होगी।जहां पर निडर कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ हमेशा खड़े हुए मिलेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

चन्द्रभान गुप्ता कृषि महाविद्यालय लखनऊ में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

सीएचसी सण्डीला अधीक्षक ने बचाई बच्चे की जान

अच्छी बारिश से लहलहाने लगी धान की फसल अब आई प्रबंधन की बारी - प्रोफेसर सत्येंद्र सिंह